Indian Airforce Agniveer Vayu Intake Vacancy 2026 Apply Online

Indian Airforce Agniveer Vayu Intake Vacancy 2026

Indian Airforce Agniveer Vayu Intake Vacancy 2026: अगर आपका सपना भारतीय वायु सेना (Indian Airforce) की नीली वर्दी पहनने का है, तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। Join Indian Airforce ने Agniveer Vayu Intake 01/2027 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो भी युवा देश सेवा करना चाहते हैं, उनके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है।

महत्वपूर्ण सूचना: आवेदन की आखिरी तारीख 01 फरवरी 2026 है। आखिरी समय का इंतज़ार न करें क्योंकि बाद में वेबसाइट स्लो हो सकती है।

Indian Airforce Agniveer Vayu Intake Vacancy 2026- महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
विवरण तारीख
आवेदन शुरुआत 12 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तारीख 01 फरवरी 2026
परीक्षा शुल्क जमा की अंतिम तारीख 01 फरवरी 2026
परीक्षा की तारीख 30 और 31 मार्च 2026
एडमिट कार्ड परीक्षा से 24-48 घंटे पहले
Indian Airforce Agniveer Vayu Intake Vacancy 2026- आवेदन शुल्क (Application Fee)
श्रेणी शुल्क
General / OBC / EWS ₹550 + 18% GST
SC / ST ₹550 + 18% GST
भुगतान माध्यम डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI
Indian Airforce Agniveer Vayu Intake Vacancy 2026- उम्र सीमा (Age Limit)
मानदंड विवरण
न्यूनतम आयु 17.5 वर्ष
अधिकतम आयु 21 वर्ष
जन्म तारीख की रेंज 01 जनवरी 2006 से 01 जुलाई 2009 (दोनों तारीखें शामिल)
Indian Airforce Agniveer Vayu Intake Vacancy 2026- शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification)

विज्ञान विषयों के लिए (For Science Subjects):

  • 12वीं पास (Maths, Physics और English के साथ) – कुल 50% मार्क्स और English में अलग से 50% अनिवार्य
  • 3 साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा (Mechanical, Electrical, Electronics आदि) – 50% मार्क्स के साथ
  • 2 साल का वोकेशनल कोर्स (Physics और Maths के साथ)

विज्ञान के अलावा अन्य विषयों के लिए (For Other Than Science):

  • किसी भी स्ट्रीम (Arts, Commerce, Bio) से 12वीं पास – कुल 50% मार्क्स और English में 50% मार्क्स जरूरी
शारीरिक फिटनेस परीक्षा (Physical Fitness Test)
परीक्षा पुरुष महिला
लंबाई (Height) 152.5 cm 152 cm
दौड़ (1.6 KM) 7 मिनट 8 मिनट
Push-ups 10 (1 मिनट में) लागू नहीं
Sit-ups 10 (1 मिनट में) 10 (1.30 मिनट में)
Squats 20 (1 मिनट में) 15 (1 मिनट में)

नोट: North East और पहाड़ी क्षेत्रों के लिए लंबाई में छूट उपलब्ध है।

Indian Airforce Agniveer Vayu Intake Vacancy 2026- चयन प्रक्रिया (Selection Process)

Phase-I: Online Written Test (CBT)

Phase-II: Physical Fitness Test (PFT) और Adaptability Test-II

Phase-III: Medical Examination

अग्निवीर वेतन और पैकेज (Salary & Package)
वर्ष कुल वेतन हाथ में वेतन (In-Hand)
पहला वर्ष ₹30,000 ₹21,000
दूसरा वर्ष ₹33,000 ₹23,100
तीसरा वर्ष ₹36,500 ₹25,580
चौथा वर्ष ₹40,000 ₹28,000
4 साल के बाद लगभग ₹10.04 लाख (Seva Nidhi Package) + ब्याज
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें (How to Apply Online Indian Airforce Agniveer Vayu Intake Vacancy 2026)

Step 1: नीचे दिए गए “Apply Online Link” पर क्लिक करें या agnipathvayu.cdac.in पर जाएं

Step 2: अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से रजिस्टर करें

Step 3: अपनी फोटो, सिग्नेचर और 10वीं-12वीं की मार्कशीट स्कैन करके अपलोड करें

Step 4: फीस का भुगतान करें और फॉर्म को फाइनल सबमिट करें

Step 5: सबमिट करने के बाद प्रिंटआउट जरूर निकाल लें

महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links)
You May Also Check
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

प्रश्न: एयरफोर्स अग्निवीर 01/2027 के लिए आवेदन की लास्ट डेट क्या है?

उत्तर: आवेदन की अंतिम तिथि 01 फरवरी 2026 है।

प्रश्न: क्या आर्ट्स वाले स्टूडेंट्स एयरफोर्स अग्निवीर का फॉर्म भर सकते हैं?

उत्तर: जी हाँ, आप “Other Than Science” कैटेगरी में आवेदन कर सकते हैं, बस आपके 12वीं में इंग्लिश में 50% मार्क्स होने चाहिए।

प्रश्न: परीक्षा कब होगी?

उत्तर: ऑनलाइन परीक्षा 30 और 31 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी।

Leave a Comment