DRDO DIPR APPRENTICE RECRUITMENT 2026: आईटीआई (ITI) पास युवाओं के लिए बिना परीक्षा सीधी भर्ती
DRDO Vacancy 2026 Online Form: दोस्तों, अगर आपने ITI (आईटीआई) पास कर लिया है और देश की सबसे बड़ी रक्षा अनुसंधान संस्था DRDO के साथ काम करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार अवसर आया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के दिल्ली स्थित संस्थान DIPR (डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ साइकोलॉजिकल रिसर्च) ने DRDO Vacancy 2026 Online Form के लिए 24 पदों पर अप्रेंटिस (Apprentice) की नई वैकेंसी निकाली है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चलिए अच्छी तरह से जानते हैं कि आप 13 अक्टूबर 2026 से पहले इस भर्ती के लिए अपना आवेदन कैसे कर सकते हैं ।
DRDO ITI Apprentice 2026: पदों का विवरण और स्टाइपेंड
डीआरडीओ की DRDO Vacancy 2026 Online Form भर्ती में कंप्यूटर और आईटी से जुड़े विभिन्न ट्रेड के लिए कुल 24 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। चयनित उम्मीदवारों को 1 साल की ट्रेनिंग दी जाएगी । ट्रेड के अनुसार पदों की संख्या और मिलने वाला स्टाइपेंड (Stipend) आप नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं:
| ट्रेड का नाम (Trade Name) | कुल पद (Vacancies) | मासिक स्टाइपेंड (Stipend) |
|---|---|---|
| COPA (कंप्यूटर ऑपरेटर) | 14 | ₹9,600/- |
| IT / IT ESM | 02 | ₹10,560/- |
| मल्टीमीडिया और वेब पेज डिजाइनर | 02 | ₹9,600/- |
| फोटोग्राफर | 01 | ₹10,560/- |
| अन्य (DTP ऑपरेटर, सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट आदि) | 05 | ₹9,600/- |
| कुल (Total) | 24 Posts | – |
DRDO Vacancy 2026 Online Form (शैक्षणिक योग्यता)
इस अप्रेंटिसशिप के लिए केवल वे ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने संबंधित ट्रेड में SCVT या NCVET से ITI (आईटीआई) का सर्टिफिकेट हासिल किया हो। इसके अलावा, आवेदन करने से पहले आपका नाम भारत सरकार के आधिकारिक अप्रेंटिसशिप पोर्टल (Apprenticeship Portal) पर रजिस्टर्ड होना अनिवार्य है।
बिना परीक्षा के कैसे होगा चयन? (Selection Process)
इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें कोई रिटन एग्जाम (Written Exam) नहीं लिया जाएगा। उम्मीदवारों का सीधा चयन मेरिट के आधार पर होगा। आपकी आईटीआई (ITI) की योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। यदि आवश्यकता हुई तो बाद में उम्मीदवारों को एक सामान्य इंटरव्यू या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जा सकता है । चयनित उम्मीदवारों को सीधा ईमेल के जरिये ऑफर लेटर भेजा जाएगा ।
ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें? (How to Apply DRDO Vacancy 2026 Online Form)
आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन और ईमेल आधारित है। इसे 13 अक्टूबर 2026 तक पूरा करना होगा। आवेदन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले NAPS के आधिकारिक पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in पर जाएं और अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- पोर्टल पर DIPR का एस्टेब्लिशमेंट कोड (E08260700022) डालकर अपनी ट्रेड के अनुसार अप्लाई करें।
- इसके बाद DRDO की आधिकारिक वेबसाइट से DIPR Apprentice का एप्लीकेशन फॉर्म (PDF Format) डाउनलोड करें।
- इस फॉर्म को अच्छे से भरकर, अपने सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स (10वीं की मार्कशीट, आईटीआई सर्टिफिकेट, आधार कार्ड आदि) को स्कैन कर लें।
- अंत में इन सभी स्कैन किए गए पीडीएफ डाक्यूमेंट्स को admindipr.dipr@gov.in पर अंतिम तिथि 13 अक्टूबर 2026 से पहले ईमेल कर दें।
अगर आपके पास आईटीआई का सर्टिफिकेट है, तो डीआरडीओ जैसे बड़े संस्थान के साथ काम करने का यह बड़ा मौका हाथ से न जाने दें। इस भर्ती से जुड़ा कोई भी सवाल हो, तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर पूछें!




